
PM Kisan beneficiary status : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी। इसके साथ ही देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2-2 हजार रुपये की राशि भेजी गई।
इस किस्त के जरिए किसानों के खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की। कार्यक्रम में राज्यपाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों से वर्चुअल PM Kisan beneficiary status माध्यम से संवाद भी किया और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। शाम करीब 4 बजे के बाद किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर होना शुरू हुई। जिन किसानों की सभी औपचारिकताएं पूरी थीं, उन्हें सीधे 2,000 रुपये का लाभ मिला। वहीं, कुछ किसानों को 4,000 रुपये भी प्राप्त हुए। दरअसल, जिन लाभार्थियों की 22वीं किस्त तकनीकी कारणों से अटक गई थी, उनकी पिछली किस्त की राशि भी 23वीं किस्त के साथ जारी की गई। ऐसे किसानों के खातों में कुल 4,000 रुपये जमा हुए।
अब तक किसानों को मिल चुके हैं 4.28 लाख करोड़ रुपये
साल 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 22 किस्तों के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 4.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है। 23वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा और भी बढ़ गया है।
किन किसानों को नहीं मिला लाभ?
PM Kisan status check name list : कुछ किसानों के खाते में इस बार किस्त की राशि नहीं पहुंची। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराया है, उनके भुगतान में बाधा आ सकती है। इसके अलावा आधार, बैंक खाते या भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने पर भी राशि अटक सकती है।
इसके अलावा निम्न श्रेणी के लाभार्थियों को किस्त का लाभ नहीं मिलेगा—
- जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद भूमि का स्वामित्व प्राप्त किया है।
- ऐसे परिवार जिनमें पति-पत्नी या परिवार के एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं।
- जिन मामलों का भौतिक सत्यापन अभी पूरा नहीं हुआ है।
- संस्थागत भूमि के मालिक।
- ऐसे पेंशनभोगी जिन्हें प्रति माह 10 हजार रुपये या उससे अधिक पेंशन मिलती है।
- आयकर दाता किसान।

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC जरूरी
केंद्र सरकार ने सभी पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC को अनिवार्य किया है। किसान OTP आधारित e-KYC घर बैठे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं, जबकि बायोमेट्रिक आधारित e-KYC नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर करवाया जा सकता है।
ऐसे देखें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम
PM Kisan status check Aadhar card : यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें—
स्टेप 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर मौजूद “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: यहां “Beneficiary List” विकल्प का चयन करें।
स्टेप 4: अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
स्टेप 5: “Get Report” पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके क्षेत्र के लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें 23वीं किस्त का स्टेटस
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 2,000 रुपये आए हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें—
स्टेप 1
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2
होमपेज पर “Farmers Corner” सेक्शन में उपलब्ध “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिखाई दे रहा सुरक्षा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4
आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
स्टेप 5
OTP दर्ज करते ही आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?
PM Kisan 2000 Rupees Credited यदि आपके खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार बैंकिंग प्रक्रिया और तकनीकी कारणों से भुगतान आने में कुछ समय लग सकता है। इसके बावजूद यदि राशि प्राप्त नहीं होती है, तो किसान पीएम-किसान हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
PM Kisan eKYC Update 2026 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना तथा खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता प्रदान करना है। वर्ष 2019 में शुरू हुई यह योजना आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक संबल बन चुकी है।

















Leave a Reply