
नई दिल्ली। Dormant bank account money claim online कई बार लोग नौकरी बदलने, शहर बदलने या किसी अन्य कारण से बैंक में खोले गए पुराने सेविंग अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या रिकरिंग डिपॉजिट (RD) को इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं। समय के साथ ऐसे खाते निष्क्रिय (Dormant) हो जाते हैं और लोग यह मान लेते हैं कि उनमें जमा पैसा अब वापस नहीं मिल सकता। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बंद या निष्क्रिय हो चुके बैंक खाते में जमा रकम पर खाताधारक या उसके कानूनी वारिस का अधिकार हमेशा बना रहता है।
बैंकिंग नियमों के मुताबिक यदि किसी खाते में लगातार दो वर्षों तक कोई वित्तीय लेनदेन नहीं होता है, तो उसे इनऑपरेटिव या डॉर्मेंट अकाउंट घोषित कर दिया जाता है। वहीं यदि खाते में 10 वर्षों तक कोई गतिविधि नहीं होती है, तो उसमें जमा राशि को बैंक आरबीआई के विशेष फंड डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEAF) में स्थानांतरित कर देता है। Dormant bank account money claim online हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पैसा जब्त हो गया या उस पर खाताधारक का अधिकार खत्म हो गया। आरबीआई के पास जमा यह राशि पूरी तरह सुरक्षित रहती है और इसे कभी भी वापस प्राप्त किया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस रकम को वापस लेने के लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। चाहे खाता कई वर्षों से बंद पड़ा हो, खाताधारक या उसके वैध उत्तराधिकारी किसी भी समय इस राशि का दावा कर सकते हैं। आरबीआई के नियम इस मामले में जमाकर्ताओं के हितों की पूरी तरह रक्षा करते हैं।

UDGAM पोर्टल से मिनटों में पता लगाएं कहां फंसा है पैसा
UDGAM portal : देशभर के विभिन्न बैंकों में पड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट का पता लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने यूडीजीएएम (UDGAM) पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग यह जान सकते हैं कि किसी बैंक में उनका कोई पुराना खाता, एफडी या अन्य जमा राशि तो नहीं पड़ी है। वर्तमान में करीब 30 बड़े बैंक इस पोर्टल से जुड़े हुए हैं। यहां पैन कार्ड, नाम, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके पुराने खातों में जमा रकम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हालांकि यह पोर्टल केवल जानकारी उपलब्ध कराता है, जबकि भुगतान संबंधित बैंक द्वारा ही किया जाता है।
ऐसे वापस पा सकते हैं अपना पैसा
Unclaimed Deposit RBI : यदि किसी बैंक में आपकी जमा राशि पड़ी हुई है, तो उसे वापस प्राप्त करने के लिए कुछ आसान प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।
1. सबसे पहले पता करें पैसा किस बैंक में है
आप स्वयं पुराने दस्तावेजों की मदद से या फिर UDGAM पोर्टल के जरिए यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आपकी राशि किस बैंक और शाखा में जमा है।
2. संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करें
इसके बाद संबंधित बैंक शाखा में जाकर निष्क्रिय खाते को दोबारा सक्रिय कराने या जमा राशि का दावा करने के लिए आवेदन पत्र भरना होगा।
3. जरूरी दस्तावेज जमा करें
RBI Unclaimed Money Portal बैंक में पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पते के प्रमाण से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे। साथ ही खाते से संबंधित उपलब्ध जानकारी भी देनी होगी।
4. खाताधारक की मृत्यु होने पर क्या करें?
यदि खाते के मूल धारक का निधन हो चुका है, तो उसके नॉमिनी या कानूनी वारिस को मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बैंक संबंधित राशि जारी कर देगा।
जांच के बाद बैंक लौटाएगा पूरी रकम
Inoperative Bank Account Rules : बैंक द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाताधारक या उसके वारिस को जमा की गई पूरी राशि वापस कर दी जाती है। इसलिए यदि आपका कोई पुराना बैंक खाता वर्षों से बंद पड़ा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। थोड़ी-सी जानकारी और कुछ जरूरी दस्तावेजों की मदद से आप अपनी मेहनत की कमाई दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर लोगों को अपने पुराने बैंक खातों, एफडी और निवेशों की समीक्षा करते रहना चाहिए, ताकि कोई भी राशि लंबे समय तक अनक्लेम्ड न रहे और भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
















Leave a Reply