
High stomach acid symptoms : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण एसिडिटी की समस्या तेजी से आम होती जा रही है। सीने में जलन, खट्टी डकारें आना, पेट में जलन महसूस होना या खाना खाने के बाद बेचैनी जैसी समस्याओं को ज्यादातर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर लंबे समय तक उनका सेवन करते रहते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार होने वाली एसिडिटी को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत भी हो सकती है।
फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. संजय रैना के अनुसार, एसिडिटी को हमेशा केवल खानपान से जुड़ी समस्या मानना सही नहीं है। यदि यह परेशानी बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसके पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं। ऐसे में शरीर द्वारा दिए जा रहे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। डॉ. बताते हैं कि अक्सर लोग देर से खाना खाने, अधिक मसालेदार भोजन High stomach acid symptoms करने या तली-भुनी चीजों के सेवन को एसिडिटी का कारण मान लेते हैं। लेकिन अगर सीने में जलन या खट्टी डकार की समस्या लगातार बनी रहती है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। उनके अनुसार, शरीर समय-समय पर कुछ ऐसे लक्षण देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इसलिए लगातार एसिडिटी होने पर इसकी असली वजह का पता लगाना बेहद जरूरी है।
हृदय रोग के शुरुआती लक्षण भी लग सकते हैं एसिडिटी जैसे
How to cure acidity permanently : विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार हृदय संबंधी समस्याओं के शुरुआती लक्षण भी एसिडिटी या गैस जैसे महसूस होते हैं। जब हृदय तक पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं पहुंचता, तो व्यक्ति को सीने में जलन या दबाव महसूस हो सकता है, जिसे लोग सामान्य गैस समझने की गलती कर बैठते हैं। ऐसी स्थिति में समय पर जांच न High stomach acid symptoms होने पर समस्या गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए यदि सीने में लगातार जलन, दर्द या बेचैनी महसूस हो रही हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
जीईआरडी भी हो सकती है वजह
डॉ. के मुताबिक, गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) भी बार-बार होने वाली एसिडिटी का एक प्रमुख कारण है। इस बीमारी में पेट का एसिड बार-बार खाने की नली तक पहुंच जाता है, जिससे वहां की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचता है। इसके कारण मरीज को लगातार सीने में जलन, खट्टी डकार, गले में जलन और दर्द जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। लंबे समय तक इलाज न होने पर यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। कुछ मामलों में पेट या खाने की नली में बनने वाला अल्सर भी एसिडिटी जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, अल्सर की वजह से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है और कई बार यह फट भी सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए अगर लंबे समय से एसिडिटी की समस्या बनी हुई है, तो जांच करवाना बेहद जरूरी हो जाता है।

कैंसर के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं
Signs of Stomach Cancer स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, पेट या खाने की नली के कैंसर के शुरुआती लक्षण भी लगातार रहने वाली एसिडिटी के रूप में सामने आ सकते हैं। इसलिए लंबे समय तक बनी रहने वाली इस समस्या को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच होने से बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है, जिससे इलाज आसान और अधिक प्रभावी हो जाता है।
इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Chest Burning Causes डॉ. संजय रैना के अनुसार, यदि एसिडिटी के साथ निम्न लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए—
- अचानक तेजी से वजन कम होना।
- मल का रंग काला दिखाई देना।
- पीलिया की शिकायत होना।
- बार-बार उल्टी आना।
- लगातार कमजोरी महसूस होना।
- भोजन निगलने में परेशानी होना।
- सीने में लगातार दर्द या जलन बने रहना।
ये सभी संकेत किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकते हैं।
जीवनशैली में बदलाव से मिल सकती है राहत
Digestive Health Tips विशेषज्ञों का कहना है कि खानपान और जीवनशैली में सुधार करके एसिडिटी की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
इसके लिए—
- ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचें।
- अत्यधिक मसालेदार और तला-भुना भोजन कम करें।
- धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
- समय पर भोजन करने की आदत डालें।
- तनाव कम करने का प्रयास करें।
- नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं।
- रात में खाना खाने के तुरंत बाद न सोएं।
समय पर जांच कराना है सबसे जरूरी
डॉ. का कहना है कि यदि एसिडिटी बार-बार हो रही है, तो केवल दवा लेकर उसे दबाने की बजाय उसके पीछे छिपे वास्तविक कारण का पता लगाना जरूरी है। समय पर जांच और सही उपचार से गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है और बेहतर इलाज संभव हो सकता है।
ऐसे में अगली बार अगर आपको बार-बार एसिडिटी की शिकायत हो, तो इसे सामान्य गैस समझकर नजरअंदाज करने की गलती न करें। यह आपके शरीर की ओर से मिलने वाला एक महत्वपूर्ण चेतावनी संकेत भी हो सकता है।


















Leave a Reply