Advertisement

SBI YONO App 3.0 : बिना बैंक जाए मिलेंगी और भी सुविधाएं! SBI YONO को लेकर आई बड़ी अपडेट

SBI YONO App 3.0

SBI YONO App 3.0 : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। यदि आप भी एसबीआई के डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म YONO (You Only Need One) का उपयोग करते हैं, तो आने वाले समय में आपको और अधिक सुविधाएं मिलने वाली हैं। बैंक इस ऐप को पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। जल्द ही YONO का नया और उन्नत संस्करण ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे बैंकिंग सेवाओं का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा।

एसबीआई के चेयरमैन चेल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने बताया कि बैंक ने पिछले वर्ष दिसंबर में YONO 2.0 लॉन्च किया था। इसके बाद से ऐप से जुड़ने वाले ग्राहकों की संख्या में लगातार उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जून महीने की शुरुआत तक YONO प्लेटफॉर्म पर करीब 4.5 करोड़ ग्राहक सक्रिय हो चुके हैं और अनुमान है कि महीने के अंत तक यह संख्या 5 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में जिस तेजी से ग्राहक इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं, उससे यह स्पष्ट Sbi yono latest update today हो गया है कि लोगों का भरोसा डिजिटल बैंकिंग की ओर लगातार बढ़ रहा है। एसबीआई चेयरमैन के अनुसार, YONO सिर्फ एक साधारण बैंकिंग ऐप नहीं है, बल्कि यह ग्राहकों को अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाला एक व्यापक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। बैंक ने YONO 2.0 लॉन्च होने के महज 100 दिनों के भीतर ही इसके अगले संस्करण YONO 3.0 पर काम शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि आने वाला नया संस्करण पहले की तुलना में अधिक उन्नत तकनीक और बेहतर सुविधाओं से Sbi yono latest update today लैस होगा। इसका लाभ सिर्फ एसबीआई के ग्राहकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य बैंक भी इस तकनीक का उपयोग कर सकेंगे।

दूसरे बैंकों को भी मिलेगी YONO तकनीक की सुविधा

Sbi yono latest update today : शेट्टी ने कहा कि एसबीआई अपनी तकनीकी क्षमताओं को अन्य बैंकों के साथ साझा करने की दिशा में भी काम कर रहा है। YONO का नया संस्करण अन्य वाणिज्यिक बैंकों के लिए एक फिनटेक सर्विस प्रोवाइडर की तरह कार्य करेगा। जिन बैंकों को आधुनिक मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है, वे भी इस तकनीक का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि YONO 3.0 के कई महत्वपूर्ण फीचर्स ऐसे होंगे, जिन्हें दूसरे बैंक भी अपनाने में सक्षम होंगे।

क्या है YONO की सबसे बड़ी खासियत?

Yono app new features download : एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि कई विश्लेषकों ने उनसे पूछा कि आखिर YONO में ऐसा क्या खास है, जबकि लगभग सभी बैंकों के अपने-अपने मोबाइल ऐप मौजूद हैं। इस पर उन्होंने कहा कि YONO अपने ग्राहकों को सिर्फ सेवाएं ही नहीं देता, बल्कि उन्हें एक अलग अनुभव और अपनापन भी महसूस कराता है। उन्होंने कहा कि YONO 2.0, पुराने संस्करण का केवल अपडेट नहीं था, बल्कि इसे पूरी तरह नए स्वरूप में तैयार किया गया था। इसमें नेट बैंकिंग और YONO ब्रांच पोर्टल जैसी सुविधाओं को एकीकृत करते हुए ग्राहकों के लिए अधिक सुविधाजनक प्लेटफॉर्म विकसित किया गया।

रोजाना करीब दो करोड़ ग्राहक करते हैं लॉगिन

SBI Mobile Banking App : एसबीआई के मुताबिक, YONO ऐप पर प्रतिदिन लगभग दो करोड़ ग्राहक लॉगिन करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में ट्रैफिक संभालने वाले बैंकिंग ऐप बहुत कम हैं। चेयरमैन शेट्टी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि देश में कोई अन्य बैंकिंग ऐप इतनी बड़ी संख्या में प्रतिदिन उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि YONO को लेकर चर्चा की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी, जब रजनीश कुमार एसबीआई के चेयरमैन थे। आज यह ऐप बैंक के डिजिटल इकोसिस्टम का एक अहम हिस्सा बन चुका है।

हर दिन जुड़ रहे हैं हजारों नए ग्राहक

SBI Personal Loan on YONO : बैंक के अनुसार, YONO प्लेटफॉर्म रोजाना लगभग 70 हजार नए ग्राहकों को जोड़ने की क्षमता रखता है। स्थिरता, उपलब्धता और आत्मनिर्भरता के मामले में यह प्लेटफॉर्म 99.9 प्रतिशत तक सफलता प्राप्त कर चुका है। एसबीआई का मानना है कि डिजिटल बैंकिंग के विस्तार में YONO की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है और यह ग्राहकों को कम लागत में अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम बन गया है।

YONO ऐप पर मिलती हैं कई महत्वपूर्ण सुविधाएं

YONO ऐप के माध्यम से ग्राहक फंड ट्रांसफर, कार्ड के बिना एटीएम से नकदी निकासी, बिजली, पानी, गैस और मोबाइल बिलों का भुगतान जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक विभिन्न प्रकार के लोन के लिए आवेदन, बीमा उत्पादों की खरीद, निवेश योजनाएं, बचत योजनाएं, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), रिकरिंग डिपॉजिट (RD), म्यूचुअल फंड में निवेश तथा टैक्स भुगतान जैसी सेवाओं का भी उपयोग कर सकते हैं। यही नहीं, YONO ऐप के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग, होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

YONO 3.0 में और बेहतर होंगी सुविधाएं

एसबीआई अब YONO 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी में है। नए संस्करण में ग्राहकों को पहले से अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग अनुभव मिलेगा। बैंक का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग को और अधिक सरल, तेज और ग्राहक-केंद्रित बनाना है, ताकि करोड़ों ग्राहकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी आवश्यक वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *