
जयपुर। Rajasthan LPG Cylinder Price Hike : राजस्थान के आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी है। नई दरें शनिवार देर रात जारी की गईं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस का उपयोग करने वाले लाखों परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।
राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा घरेलू उपयोग में आने वाले एलपीजी सिलेंडरों की नई मूल्य सूची जारी की गई है। संशोधित दरों के अनुसार जयपुर में Rajasthan LPG Cylinder Price Hike 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर अब 916.50 रुपए की जगह 945.50 रुपए में उपलब्ध होगा। यानी उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 29 रुपए अधिक चुकाने होंगे।

नई कीमतों के बाद सिलेंडरों के दाम
| सिलेंडर का प्रकार | पुरानी कीमत | नई कीमत | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|
| 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर | ₹916.50 | ₹945.50 | ₹29 |
| 5 किलो घरेलू सिलेंडर | ₹341.50 | ₹352.00 | ₹11.50 |
| 10 किलो कम्पोजिट सिलेंडर | ₹655.00 | ₹675.00 | ₹20 |
नई दरों के लागू होने के बाद 5 किलोग्राम वाला छोटा घरेलू सिलेंडर अब 341.50 रुपए के स्थान पर 352 रुपए में मिलेगा। वहीं 10 किलोग्राम के कम्पोजिट सिलेंडर, जिसे प्लास्टिक बॉडी वाले सिलेंडर के रूप में भी जाना जाता है, की कीमत 655 रुपए से बढ़ाकर 675 रुपए कर दी गई है। कंपनियों द्वारा निर्धारित ये नई दरें आज से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गई हैं।
मार्च में भी बढ़े थे दाम
Domestic LPG Cylinder Price Increased : गौरतलब है कि इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई थी। उस समय प्रति सिलेंडर 60 रुपए का इजाफा किया गया था। मार्च और जून में हुई बढ़ोतरी को जोड़ दें तो वर्ष 2026 में अब तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कुल 89 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। लगातार बढ़ती कीमतों ने मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों की घरेलू बजट व्यवस्था को प्रभावित किया है।
कॉमर्शियल सिलेंडर भी पहले ही हो चुके हैं महंगे
LPG Cylinder New Rates 2026 : गैस सिलेंडरों से पहले तेल कंपनियां व्यावसायिक उपयोग में आने वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भी वृद्धि कर चुकी हैं। करीब एक सप्ताह पहले हुए मूल्य संशोधन में कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर
LPG Price Revision Rajasthan Today : विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का प्रभाव घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव तथा वैश्विक ऊर्जा बाजार में बनी अनिश्चितता के कारण तेल एवं गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी का असर एलपीजी उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है।
आमजन की बढ़ी चिंता
Rajasthan LPG Latest News : घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पहले से ही खाद्य पदार्थों, बिजली, परिवहन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना कर रहे उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस महंगी होना एक अतिरिक्त बोझ साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू खर्चों को संतुलित करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।

















Leave a Reply