Advertisement

Pm kisan samman nidhi 23rd kist status check : 20 जून को किसानों के खातों में आएगी 23वीं किस्त, लिस्ट में देखें अपना नाम

Pm kisan samman nidhi 23rd kist status check

जयपुर। Pm kisan samman nidhi 23rd kist status check राजस्थान के लाखों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को मिलने वाली 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित तारकेश्वर से एक क्लिक के जरिए देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2-2 हजार रुपए की राशि भेजेंगे।

इस किस्त का लाभ राजस्थान के 66 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा। खरीफ फसलों की बुवाई के मौसम में मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 23वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से करोड़ों किसानों के खातों में एक साथ राशि ट्रांसफर करेंगे। Pm kisan samman nidhi 23rd kist status check सरकार द्वारा दी जाने वाली यह सहायता किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। यही कारण है कि हर किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार रहता है। राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ ही खरीफ फसलों की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रदेश के कई हिस्सों में किसान बाजरा, मक्का, मूंग, उड़द और ग्वार जैसी फसलों की बुवाई की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे समय में बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और खेतों की जुताई सहित कई आवश्यक कार्यों के लिए किसानों को अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होती है। ऐसे में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले 2 हजार रुपए छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी मदद साबित होंगे। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अन्य जिलों में किसानों के बीच इस किस्त को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। Pm kisan samman nidhi 23rd kist status check

राजस्थान के 66 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा फायदा

Pm kisan samman nidhi 23rd kist list : नवीनतम आंकड़ों और पीएम किसान पोर्टल के अनुसार, इस बार राजस्थान के 66 लाख से अधिक पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलने जा रहा है। हालांकि प्रदेश में पंजीकृत किसानों की संख्या इससे कहीं अधिक है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पारदर्शिता और पात्रता के नियमों को सख्ती से लागू किए जाने के कारण केवल उन्हीं किसानों को लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है, जिन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। राज्य सरकार के कृषि विभाग और केंद्र सरकार के समन्वय से तैयार की गई अंतिम सूची के आधार पर लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि सीधे भेजी जाएगी। इससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाती है और किसानों को बिना किसी परेशानी के सीधा लाभ मिलता है।

इन कारणों से अटक सकती है किस्त

हालांकि कई किसानों को इस बार भी किस्त मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके पीछे मुख्य रूप से तीन कारण बताए जा रहे हैं।

1. ई-केवाईसी नहीं होने पर रुक सकती है राशि

सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है, उनकी किस्त अटक सकती है।

किसान पीएम किसान पोर्टल, नजदीकी ई-मित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से बायोमेट्रिक अथवा ओटीपी आधारित सत्यापन करवा सकते हैं।

2. भू-सत्यापन में गड़बड़ी

जिन किसानों की जमीन से जुड़े रिकॉर्ड, जैसे जमाबंदी और खसरा नंबर का डिजिटल मिलान सरकारी रिकॉर्ड से नहीं हो पाया है, उनकी पात्रता प्रभावित हो सकती है। ऐसे किसानों को जल्द से जल्द अपने रिकॉर्ड अपडेट करवाने की सलाह दी गई है।

3. आधार और बैंक खाते की लिंकिंग जरूरी

केंद्र सरकार अब आधार आधारित भुगतान प्रणाली के तहत राशि ट्रांसफर कर रही है। यदि किसी किसान का बैंक खाता आधार और एनपीसीआई (NPCI) से लिंक नहीं है, तो भुगतान असफल हो सकता है। ऐसे में किसानों को समय रहते अपने बैंक खाते की स्थिति की जांच कर लेनी चाहिए।

ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

PM Kisan beneficiary status : अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको 23वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स अपनाए जा सकते हैं।

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
  • फिर Get Report पर क्लिक करें।
  • आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।

‘Know Your Status’ से भी कर सकते हैं जांच

PM Kisan e-KYC 2026 : किसान ‘Know Your Status’ विकल्प के माध्यम से अपना व्यक्तिगत स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए केवल रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी। यहां यह जानकारी मिल जाएगी कि आपकी ई-केवाईसी, बैंक खाता और लैंड सीडिंग की प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं।

20 जून से पहले पूरी कर लें जरूरी प्रक्रिया

PM Kisan Latest Update Today : सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि यदि उनकी ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग या भू-सत्यापन की प्रक्रिया अभी तक अधूरी है तो वे 20 जून से पहले इसे पूरा करवा लें। इसके लिए किसान अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर या संबंधित पटवारी से संपर्क कर सकते हैं। समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेने से किसानों को 23वीं किस्त की राशि बिना किसी बाधा के सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो सकेगी। खरीफ सीजन की शुरुआत में मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *