
Gold Silver Price : 15 जून को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत में 8,429 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसका भाव बढ़कर 2 लाख 51 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। इससे पहले चांदी का भाव 2 लाख 43 हजार रुपए प्रति किलो था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। 10 ग्राम सोना 2,369 रुपए महंगा होकर 1 लाख 50 हजार रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव 1 लाख 47 हजार 631 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
IBJA Gold Rate : विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शांति वार्ता शुरू होने से वैश्विक बाजार में सकारात्मक माहौल बना है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है, महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी देखने को मिली है। इन परिस्थितियों में निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्प माने जाने वाले सोने और चांदी की ओर बढ़ा है, जिससे दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। वर्ष 2026 की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन कुल मिलाकर दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 33 हजार रुपए थी, जो अब बढ़कर 1 लाख 50 हजार रुपए तक पहुंच गई है। यानी इस वर्ष अब तक सोना करीब 17 हजार रुपए महंगा हो चुका है। इसी प्रकार, 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2 लाख 30 हजार रुपए प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 2 लाख 51 हजार रुपए प्रति किलो हो गया है। इस तरह वर्ष 2026 में अब तक चांदी की कीमत में लगभग 21 हजार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
Gold Silver Price Today : यदि आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप केवल ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) के हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें। हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता और उसकी गुणवत्ता का पता चलता है। प्रत्येक प्रमाणित आभूषण पर एक विशेष अल्फान्यूमेरिक कोड अंकित होता है, जिससे उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि की जा सकती है। इसके अलावा, सोना खरीदने से पहले उसके वजन और उस दिन के बाजार भाव की विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से जांच अवश्य कर लें। ध्यान रहे कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं, इसलिए सही जानकारी के बाद ही खरीदारी करना समझदारी माना जाता है। Silver Price Today

असली चांदी की पहचान के आसान तरीके
Gold Price Hike : विशेषज्ञों के अनुसार असली चांदी की पहचान कुछ आसान तरीकों से की जा सकती है। मैग्नेट टेस्ट में शुद्ध चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। वहीं, आइस टेस्ट के दौरान चांदी पर रखी बर्फ तेजी से पिघलती है, जो उसकी शुद्धता का संकेत माना जाता है। इसके अलावा असली चांदी में किसी प्रकार की गंध नहीं होती, जबकि नकली धातु में तांबे जैसी गंध महसूस हो सकती है। सफेद कपड़े से चांदी को रगड़ने पर यदि काले रंग का निशान दिखाई दे तो यह उसकी शुद्धता का संकेत माना जाता है।बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक परिस्थितियों और निवेशकों की मांग के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेश या खरीदारी से पहले बाजार के ताजा रुझानों पर नजर रखना जरूरी होगा।










Leave a Reply