
IBJA Gold Silver Price : वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की बदलती रणनीति के बीच मंगलवार 10 जून को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,090 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव घटकर 1.48 लाख रुपए रह गया है। वहीं, चांदी के दाम में 9,658 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे एक किलोग्राम चांदी की कीमत घटकर 2.36 लाख रुपए पर पहुंच गई।
कीमती धातुओं के बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 मई को एक किलो चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी, लेकिन बीते 10 दिनों में इसमें करीब 27 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसी अवधि में सोने के दाम में भी लगभग 8 हजार रुपए की कमी आई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान फिलहाल नकदी (कैश) की ओर बढ़ा है। ऐसे में कई बड़े निवेशक अपने सोने और चांदी के निवेश को बेचकर नकदी सुरक्षित रखने की रणनीति अपना रहे हैं।
ऑलटाइम हाई से डेढ़ लाख रुपए तक लुढ़की चांदी
Gold Price Drop : साल 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद बाजार में लगातार गिरावट का दौर शुरू हुआ और अब तक सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर से लगभग 28 हजार रुपए नीचे आ चुकी है। चांदी की बात करें तो 31 दिसंबर 2025 को इसका भाव 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था। इसके बाद तेजी का सिलसिला जारी रहा और 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऐतिहासिक उच्च स्तर छू लिया। लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट का दौर जारी है। बीते करीब 130 दिनों में चांदी की कीमत में लगभग 1.50 लाख रुपए प्रति किलो की भारी कमी दर्ज की जा चुकी है।

आखिर क्यों टूट रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
Silver Price Fall : आमतौर पर युद्ध, वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के समय सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, जिससे इनके दाम बढ़ जाते हैं। लेकिन इस बार परिस्थितियां कुछ अलग नजर आ रही हैं।
निवेशक बढ़ा रहे हैं नकदी का भंडार
Gold Investment News : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता के कारण निवेशक जोखिम कम करना चाहते हैं। ऐसे में वे अपने सोने और चांदी के निवेश को बेचकर नकदी अपने पास रखना ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से उसका उपयोग किया जा सके।
रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद हो रही प्रॉफिट बुकिंग
विशेषज्ञों के अनुसार, जनवरी में सोने और चांदी दोनों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। इसके बाद बड़े निवेशकों और संस्थागत फंड्स ने ऊंचे भाव पर अपनी होल्डिंग बेचकर मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) शुरू कर दी। बाजार में सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना और दोनों धातुओं के दाम लगातार नीचे आते चले गए।
आगे भी जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव
Silver Price per Kg : बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर तनाव और आर्थिक अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों को किसी भी बड़े फैसले से पहले बाजार की स्थिति और विशेषज्ञों की राय को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक निवेश करना चाहिए।

















Leave a Reply