
PM Kisan Status Check 2026 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस किस्त के जरिए करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई।
PM Kisan Yojana के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकारी जानकारी के अनुसार, 22वीं किस्त में 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई, जो देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई है। अब ऐसे में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। इसके लिए वे बेनिफिशियरी लिस्ट और पेमेंट स्टेटस आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
PM किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे देखें?
PM Kisan 22nd installment : अगर आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो सबसे पहले PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होमपेज पर Farmers Corner के तहत आपको Beneficiary List का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। सभी विवरण दर्ज करने के बाद Get Report पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी पंचायत या गांव की लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

PM किसान खाते का लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें?
PM Kisan beneficiary list : अगर आप सीधे अपने पेमेंट का स्टेटस देखना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें। स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें। फिर Get One-Time Password (OTP) पर क्लिक करें। OTP आपके eKYC से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। OTP दर्ज करने के बाद सबमिट करें। इसके बाद आप आसानी से जान पाएंगे कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं, पेमेंट प्रोसेस में है या किसी वजह से अटका हुआ है।
अगर पैसे नहीं आए तो क्या करें?
PM Kisan 2000 rupees check : अगर आपके खाते में 2,000 रुपए की किस्त नहीं पहुंची है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सरकार ने कई आधिकारिक सहायता माध्यम उपलब्ध कराए हैं, जिनके जरिए आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। PM-Kisan योजना के लिए मुख्य टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-115-526 है। इसके अलावा आप 155261 या 011-23381092 पर भी कॉल करके अपने पेमेंट स्टेटस या अन्य समस्या की जानकारी ले सकते हैं। यदि आप लिखित रूप में शिकायत करना चाहते हैं, तो अपनी समस्या को विस्तार से लिखकर PM-KISAN की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। ईमेल आईडी है: pmkisan-ict@gov.in
2 मिनट में घर बैठे करें स्टेटस चेक
PM Kisan beneficiary status : PM Kisan Yojana का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान अब घर बैठे ही अपने भुगतान की स्थिति देख सकते हैं। न बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही किसी दफ्तर में लंबी लाइन में लगने की। बस मोबाइल या कंप्यूटर से आधिकारिक वेबसाइट खोलें और कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्टेटस तुरंत चेक करें।
अगर आप भी PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं, तो देर न करें और तुरंत ऑनलाइन जाकर पता करें कि आपके खाते में 2,000 रुपए की किस्त पहुंची है या नहीं।

















Leave a Reply