Advertisement

RPSC Veterinary Officer Result 2025 : क्या माइनस नंबर लाकर भी मिल सकती है सरकारी नौकरी? RPSC की इस भर्ती ने बढ़ाई हलचल

RPSC Veterinary Officer Result 2025

RPSC Veterinary Officer Result 2025 : अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित पशु चिकित्सा अधिकारी (वेटरनरी ऑफिसर) भर्ती परीक्षा-2025 का अस्थायी परिणाम जारी होने के बाद एक दिलचस्प स्थिति सामने आई है। आयोग द्वारा जारी की गई विचारित सूची में ऐसे अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है, जिनके अंक माइनस में हैं। 1100 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा का परिणाम 16 जून को जारी किया गया था।

कट-ऑफ अंकों का अवलोकन करने पर पता चला कि कुछ श्रेणियों में माइनस 11.74 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद यह भर्ती परीक्षा चर्चा का विषय बन गई है। इस संबंध में आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने स्पष्ट किया कि वेटरनरी RPSC Veterinary Officer Result 2025 ऑफिसर भर्ती परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की कोई अनिवार्यता निर्धारित नहीं की गई थी। यही कारण है कि नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी विचारित सूची में स्थान मिल गया। उन्होंने बताया कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण पद है और भविष्य में इस प्रकार की स्थिति से बचने के लिए भर्ती नियमों और परीक्षा योजना में आवश्यक बदलाव किए जाने के संबंध में पशुपालन विभाग और कार्मिक विभाग को अवगत कराया जाएगा।

1100 पदों के लिए जारी हुई विचारित सूची

RPSC VO Cut Off Marks : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए पात्रता जांच के उद्देश्य से विचारित सूची जारी की है। इस सूची में कुल 2165 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से शामिल किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची अंतिम चयन सूची नहीं है, बल्कि दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी की गई है। आयोग की वेबसाइट पर इस संबंध में विस्तृत सूचना उपलब्ध कराई गई है।आयोग की ओर से 22 अभ्यर्थियों को परीक्षा से अयोग्य भी घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों ने ओएमआर उत्तर पत्रक में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया था। दरअसल, परीक्षा में पांच विकल्पों में से किसी एक विकल्प को भरना अनिवार्य था, लेकिन इन अभ्यर्थियों ने 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं भरा। नियमों के अनुसार ऐसे अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। आयोग ने इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर अलग से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं।

दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी होगी अंतिम चयन सूची

RPSC Veterinary Officer Negative Marks : आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि फिलहाल जारी की गई सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। इसे अंतिम चयन या वरीयता सूची नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच पूरी किए जाने के बाद आयोग अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों के नामों की घोषणा की जाएगी।विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अब विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए आयोग की ओर से 23 जून से 29 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक जानकारियां भरते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। साथ ही आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य होगा।

एसएसओ आईडी के माध्यम से करना होगा आवेदन

RPSC Document Verification : सूची में शामिल उम्मीदवारों को अपनी एसएसओ आईडी के जरिए रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद “माय रिक्रूटमेंट” सेक्शन में जाकर “डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी” के अंतर्गत “अप्लाई नाउ” विकल्प का चयन कर ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन-पत्र और संबंधित दस्तावेजों की जांच का कार्य संबंधित विभाग की ओर से किया जाएगा। आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने और सबमिट करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रिंट ऑप्शन के माध्यम से पूरे आवेदन-पत्र की दो प्रतियां निकालकर सुरक्षित रखनी होंगी। जब संबंधित विभाग दस्तावेज सत्यापन की तिथि, समय और स्थान की सूचना जारी करेगा, तब अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों और स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे अपात्र मान लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में उसके परिणाम पर आगे विचार नहीं किया जाएगा।

भर्ती नियमों में बदलाव की तैयारी

RPSC Veterinary Officer News today : वेटरनरी ऑफिसर भर्ती में माइनस अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के चयन का मामला सामने आने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा योजना में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है। आयोग ने इस विषय पर पशुपालन विभाग और कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक संशोधन पर विचार करने का सुझाव दिया है। ऐसे में आने वाली भर्ती परीक्षाओं में न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित किए जाने सहित अन्य बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *