Advertisement

Rpsc lecturer coach answer key 2026 rajasthan : लेक्चरर-कोच भर्ती के उम्मीदवार ध्यान दें! 7 विषयों की आंसर की जारी, तुरंत चेक करें

Rpsc lecturer coach answer key 2026 rajasthan

अजमेर। Rpsc lecturer coach answer key 2026 rajasthan राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित लेक्चरर-कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2025 से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग ने सात विषयों की मॉडल आंसर की जारी कर दी है। इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर अभ्यर्थी 17 जून 2026 से ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 निर्धारित की गई है।

आयोग द्वारा जनरल अवेयरनेस एंड जनरल साइंस (ग्रुप-बी), पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, बायोलॉजी, संस्कृत, फिजिक्स और मैथमैटिक्स विषयों की मॉडल आंसर की जारी की गई है। संबंधित अभ्यर्थी इन विषयों के प्रश्नों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। RPSC के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थीRpsc lecturer coach answer key 2026 rajasthan 17 जून से 19 जून 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती हैं। प्रत्येक आपत्ति के साथ मानक और प्रामाणिक पुस्तकों से संबंधित प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी बिना किसी प्रमाण के आपत्ति दर्ज करता है, Rpsc lecturer coach answer key 2026 rajasthan तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, आपत्ति केवल संबंधित अभ्यर्थी ही दर्ज कर सकता है। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी।

प्रति प्रश्न 100 रुपए देना होगा शुल्क

Rpsc lecturer coach answer key 2026 date : प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त सेवा शुल्क अलग से देय होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। बिना शुल्क जमा किए भेजी गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन आपत्ति

RPSC Objection Fee 100 Rupees : अभ्यर्थियों को सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर ‘Question Objection’ लिंक पर क्लिक करना होगा। वहीं, भुगतान ई-मित्र कियोस्क या रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है।

ईमेल या डाक से भेजी गई आपत्तियां होंगी खारिज

RPSC Question Objection Link : आयोग ने साफ किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। ईमेल, डाक या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा। 19 जून 2026 की रात 12 बजे के बाद प्रश्न आपत्ति लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज करा लें।

तकनीकी समस्या आने पर यहां करें संपर्क

यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वह recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल भेजकर सहायता प्राप्त कर सकता है।

इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 9352323625 और 7340557555 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

RPSC Lecturer Coach Answer Key Latest news :आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले मॉडल प्रश्न-पत्र और उत्तर कुंजी का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें तथा केवल प्रमाणिक संदर्भ पुस्तकों के आधार पर ही आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि उनके अभ्यावेदन पर उचित विचार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *